दीपावली-पूजन में प्रयुक्त होने वाली मांगलिक वस्तुएं

दीपावली-पूजन में प्रयुक्त होने वाली मांगलिक वस्तुएं


दीपावली-पूजन में प्रयुक्त होने वाली मांगलिक वस्तुएं

दीपावली-पूजन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुएं एवं मांगलिक लक्ष्मी चिह्न सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, शांति और उल्लास लाने वाले माने जाते हैं इनमें प्रमुख इस प्रकार हैं-

वंदनवार-आम या पीपल के नए कोमल पत्तों की माला को वंदनवार कहा जाता है। इसे दीपावली के दिन पूर्वीद्वार पर बांधा जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि देवगण इन पत्तों की भीनी-भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। ऐसी मान्यता है कि दीपावली की वंदनवार पूरे 31 दिनों तक बंधी रखने से घर-परिवार में एकता व शांति बनी रहती हैं।

स्वास्तिक-लोक जीवन में प्रत्येक अनुष्ठान के पूर्व दीवार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम इन चारों दिशाओं को दर्शाती स्वास्तिक की चार भुजाएं, ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और सन्यास आश्रमों का प्रतीक मानी गई हैं। यह चिह्न केसर, हल्दी, या सिंदूर से बनाया जाता है।

कौड़ी-लक्ष्मी पूजन की सजी थाली में कौड़ी रखने की प्राचीन परंपरा है, क्योंकि यह धन और श्री का पर्याय है। कौड़ी को तिजौरी में रखने से लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

लच्छा-यह मांगलिक चिह्नï संगठन की शक्ति का प्रतीक है, जिसे पूजा के समय कलाई पर बांधा जाता है।

तिलक-पूजन के समय तिलक लगाया जाता है ताकि मस्तिष्क में बुद्धि, ज्ञान और शांति का प्रसार हो।

पान-चावल-ये भी दीप पर्व के शुभ-मांगलिक चिह्नï हैं। पान घर की शुद्धि करता है तथा चावल घर में कोई काला दाग नहीं लगने देता।

बताशे या गुड़-ये भी ज्योति पर्व के मांगलिक चिह्न हैं। लक्ष्मी-पूजन के बाद गुड़-बताशे का दान करने से धन में वृद्धि होती है।

ईख-लक्ष्मी के ऐरावत हाथी की प्रिय खाद्य-सामग्री ईख है। दीपावली के दिन पूजन में ईख शामिल करने से ऐरावत प्रसन्न रहते हैं और उनकी शक्ति व वाणी की मिठास घर में बनी रहती है।

ज्वार का पोखरा-दीपावली के दिन ज्वार का पोखरा घर में रखने से धन में वृद्धि होती है तथा वर्ष भर किसी भी तरह के अनाज की कमी नहीं आती। लक्ष्मी के पूजन के समय ज्वार के पोखरे की पूजा करने से घर में हीरे-मोती का आगमन होता है।

रंगोली- लक्ष्मी पूजन के स्थान तथा प्रवेश द्वार व आंगन में रंगों के संयोजन के द्वारा धार्मिक चिह्न कमल, स्वास्तिक कलश, फूलपत्ती आदि अंकित कर रंगोली बनाई जाती है। कहते हैं कि लक्ष्मीजी रंगोली की ओर जल्दी आकर्षित होती है। 

धन तेरस / धन्वंतरि जयंती: ( 11 नवंबर 2012 विशेष )


धन तेरस/ धन्वंतरि जयंती

दीपोत्सव का प्रारंभ कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी अर्थात धनतेरस से होता है। देवताओं को अमर करने के लिए भगवान विष्णु  धनवंतरि के अवतार इसी दिन समुद्र से अमृत का कलश लेकर निकले थे। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनवंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। निरोग रहने के लिए धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस पर धनवंतरि की पूजा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर दीपावली में धन-वर्षा करती हैं। 

जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सागर मंथन से उत्पन्न हुई थी उसी प्रकार भगवान धनवन्तरि भी अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। देवी लक्ष्मी हालांकि की धन देवी हैं परन्तु उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए आपको स्वस्थ्य और लम्बी आयु भी चाहिए यही कारण है दीपावली दो दिन पहले से ही यानी धनतेरस से ही दीपामालाएं सजने लगती हें।

इस दिन एक ओर वैद्य समुदाय के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि का पूजन कर राष्ट्र हेतु नित्य स्वास्थ्य, समृद्धि की याचना की जाती है, वहीं सामान्य गृहस्थ यमराज के निमित्त तेल के दीपक जलाकर अपने-अपने घर के मुख्य द्वार पर रखते हैं और... तमसो मां ज्योतिर्गमय... को चरितार्थ करते हैं।

पुराणों के अनुसार कार्तिक माह में यमुना स्नान एवं दीपदान द्वारा विशेष फलदायी सिद्ध हुआ है। धनतेरस के दिन भी गंगा या यमुना स्नान करके, यमराज और धन्वंतरि का पूजन-दर्शन कर यमराज के निमित्त दीपदान करना चाहिए। इस दिन यदि उपवास रखा जा सके तो अति उत्तम है। संध्या के समय दीपदान अवश्य करें। 


पौराणिक कथाओं में धन्वन्तरि के जन्म का वर्णन करते हुए बताया गया है कि देवी लक्ष्मी की तरह ही देवता और असुरों के समुद्र मंथन से धन्वन्तरि का जन्म हुआ था। वह अपने हाथों में अमृत-कलश लिए प्रकट हुए थे। इस कारण उनका नाम ‘पीयूषपाणि धन्वन्तरि’ विख्यात हुआ। उन्हें विष्णु का अवतार भी माना जाता है।

परम्परा के अनुसार धनतेरस की संध्या को यम के नाम का दीया घर की देहरी पर रखा जाता है और उनकी पूजा करके प्रार्थना की जाती है कि वह घर में प्रवेश नहीं करें और किसी को कष्ट नहीं पहुंचाएं। इस दिन सायंकाल घर के मुख्य द्वार पर यमराज के निमित्त एक अन्न से भरे पात्र में दक्षिण मुख करके दीपक रखने एवं उसका पूजन करके प्रज्वलित करने एवं यमराज से प्रार्थना करने पर असामयिक मृत्यु से बचा जा सकता है। यह धार्मिक मान्यता मनुष्य के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन से प्रेरित है।


प्रथा

धन्वन्तरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वन्तरी चुकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इस अवसर पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं। दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं।

धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है। अगर सम्भव न हो तो कोइ बर्तन खरिदे। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है सुखी है और वही सबसे धनवान है। भगवान धन्वन्तरी जो चिकित्सा के देवता भी हैं उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हें।

कथा

किसी समय में एक राजा थे जिनका नाम हेम था। ईश्वर की कृपा से उन्हें पुत्र हुआ। ’योतिषियों ने जब बालक की कुंडली बनाई तो पता चला कि बालक के विवाह के ठीक चार दिन बाद उसकी  सांप के काटने से अकाल मृत्यु हो जाएगी। राजा यह जानकर बहुत दुखी हुआ। उसने राजकुमार को ऐसी जगह भेज दिया जहां किसी स्त्री की परछाई भी न पड़े। दैवयोग से एक दिन एक राजकुमारी उधर से गुजरी और दोनों एक दूसरे को देखकर मोहित हो गए और उन्होंने गन्धर्व विवाह कर लिया।


हिम की पुत्रवधू को जब इस बात का पता चला तो उसने निश्चय किया कि वह हर हाल में अपने पति को यम के कोप से बचाएगी। राजकुमारी मां लक्ष्मी की बड़ी भक्त थीं। उसको भी अपने पति पर आने वाली विपत्ति के बारे में पता चल गया। राजकुमारी ने चौथे दिन का इंतजार पूरी तैयारी के साथ किया।


विवाह के बाद विधि का विधान सामने आया और यमदूत उस राजकुमार के प्राण लेने आ पहुंचे।

शादी के चौथे दिन उसने पति के कमरे के बाहर घर के सभी जेवर और सोने-चांदी के सिक्कों का ढेर बनाकर उसे पहाड़ का रूप दे दिया और जिस रास्ते से सांप के आने की आशंका थी, उसने वहां सोने-चांदी के सिक्के और हीरे-जवाहरात आदि बिछा दिए। पूरे घर को रोशनी से जगमगा दिया गया, यानी सांप के आने के लिए कमरे में कोई रास्ता अंधेरा नहीं छोड़ा गया। इतना ही नहीं, राजकुमारी ने अपने पति को जगाए रखने के लिए उसे पहले कहानी सुनाई और फिर गीत गाने लगी ताकि उसे नींद नहीं आए।

इसी दौरान जब मृत्यु के देवता यमराज ने सांप का रूप धारण करके कमरे में प्रवेश करने की कोशिश की, तो रोशनी की वजह से उनकी आंखें चुंधिया गईं। इस कारण सांप दूसरा रास्ता खोजने लगा और रेंगते हुए उस जगह पहुंच गया, जहां सोने तथा चांदी के सिक्के रखे हुए थे। डसने का मौका न मिलता देख, विषधर भी वहीं कुंडली लगाकर बैठ गया और राजकुमारी के गाने सुनने लगा। इसी बीच सूर्य देव ने दस्तक दी यानी सुबह हो गई। इस तरह पूरी रात बीत गई। अगली सुबह सांप को लौटना पड़ा। यम देवता वापस जा चुके थे। इस तरह राजकुमारी ने अपनी पति को मौत के पंजे में पहुंचने से पहले ही छुड़ा लिया। यह घटना जिस दिन घटी थी, वह धनतेरस का दिन था, इसलिए इस दिन को ‘यम दीपदान’ भी कहते हैं।  


एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि प्राणियों को मृत्यु की गोद में सुलाते समय तुम्हारे मन में कभी दया का भाव नहीं आता क्या। दूतों ने यमदेवता के भय से पहले तो कहा कि वह अपना कर्तव्य निभाते है और उनकी आज्ञा का पालन करते हें परंतु जब यमदेवता ने दूतों के मन का भय दूर कर दिया तो एक दूत ने बातों ही बातों में तब यमराज से प्रश्न किया कि अकाल मृत्यु से बचने का कोई उपाय है क्या। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए यम देवता ने कहा कि जो प्राणी धनतेरस की शाम यम के नाम पर दक्षिण दिशा में दीया जलाकर रखता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस मान्यता के अनुसार धनतेरस की शाम लोग आँगन मे यम देवता के नाम पर दीप जलाकर रखते हैं। इस दिन लोग यम देवता के नाम पर व्रत भी रखते हैं। इसी कारण धनतेरस की पूरी रात रोशनी की जाती है। माना जाता है कि तभी से लोग घर की सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन अपने घर के बाहर यम  के नाम का दीया निकालते हैं ताकि यम उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाए।




पूजा

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की मूर्ति या चित्र साफ स्थान पर स्थापित करें और पूर्व की ओर मुखकर बैठ जाएं। उसके बाद भगवान धनवंतरि का आह्वान निम्न मंत्र से करें-

सत्यं च येन निरतं रोगं विधूतं,अन्वेषित च सविधिं आरोग्यमस्य।
गूढं निगूढं औषध्यरूपं, धनवंतरिं च सततं प्रणमामि नित्यं।।

इसके बाद पूजन स्थल पर चावल चढ़ाएं और आचमन के लिए जल छोड़े। भगवान धनवंतरि के चित्र पर गंध, अबीर, गुलाल पुष्प, रोली, आदि चढ़ाएं। चांदी के पात्र में खीर का नैवेद्य लगाएं। अब दोबारा आचमन के लिए जल छोड़ें। मुख शुद्धि के लिए पान, लौंग, सुपारी चढ़ाएं। धनवंतरि को वस्त्र (मौली) अर्पण करें। शंखपुष्पी, तुलसी, ब्राह्मी आदि पूजनीय औषधियां भी अर्पित करें।

रोगनाश की कामना के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ऊँ रं रूद्र रोगनाशाय धन्वन्तर्ये फट्।।

अब भगवान धनवंतरि को श्रीफल व दक्षिणा चढ़ाएं। पूजन के अंत में कर्पूर आरती करें। कुबेर की पूजा: धनतेरस पर आप धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करके अपनी दरिद्रता दूर कर धनवान बन सकते हैं। धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने का यह सबसे अ‘छा मौका है। यदि कुबेर आप पर प्रसन्न हो गए तो आप के जीवन में धन-वैभव की कोई कमी नहीं रहेगी। कुबेर को प्रसन्न करना बेहद आसान है। धन-सम्पति की प्राप्ति हेतु घर के पूजास्थल में एक दीया जलाएं। मंत्रो‘चार के द्वारा आप कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए पारद कुबेर यंत्र के सामने मंत्रो‘चार करें। यह उपासना धनतेरस से लेकर दीवाली तक की जाती है। ऐसा करने से जीवन में किसी भी प्रकार का अभाव नहीं रहता, दरिद्रता का नाश होता है और व्यापार में वृद्धि होती है।

कुबेर का मंत्र:
 ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्यादिपतये धनधान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।।

यम की पूजा: माना जाता है कि धनतेरस की शाम जो व्यक्ति यम के नाम पर दक्षिण दिशा में दीया जलाकर रखता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस मान्यता के अनुसार धनतेरस की शाम लोग आंगन में यम देवता के नाम पर दीप जलाकर रखते हैं और उनकी पूजा करके प्रार्थना करते हैं कि वह घर में प्रवेश नहीं करें और किसी को कष्ट नहीं पहुंचाएं। इस दिन लोग यम देवता के नाम पर व्रत भी रखते हैं।


दीपदान करते समय यह मंत्र पढ़ें -
मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यज: प्रीयतामिति।। ओम यमाय नम:।।


लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए...लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए अष्टदल कमल बनाकर कुबेर, लक्ष्मी एवं गणेश जी की स्थापना कर उपासना की जाती है। इस अनुष्ठान में पांच घी के दीपक जलाकर और कमल, गुलाब आदि पुष्पों से उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजन करना लाभप्रद होता है। इसके अलावा ओम् श्रीं श्रीयै नम: का जाप करना चाहिए।


जिन जातकों को धन का अभाव हो, वे इस दिन चांदी के गणेश, लक्ष्मी या सिक्का अवश्य खरीदें तथा दीपावली के दिन उनकी पूजा करें, तो वर्ष भर धन दौलत से परिपूर्ण होता है। कुबेर यंत्र और श्री यंत्र की पूजा करना भी शुभ है। धनतेरस के दिन घर में नई चीज, खासकर बर्तन और सोना-चांदी खरीदकर लाने की पारंपरिक रिवाज है। इस दिन धन का अपव्यय नहीं किया जाता है।

इस दिन लोग व्यापार में भी उधार के लेन-देन से बचते हैं। सायंकाल 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच महाप्रदोषकाल में यमराज की प्रसन्नता के लिए 111 दिये का दान करना श्रेष्ठ होता है। यह दीपदान वैसे तो बहते पानी में किया जाता है, लेकिन आजकल जलाभाव के कारण चारदीवारी या खाली स्थान या चबूतरे में रखकर भी दीपदान किया जा सकता है। इस दिन धन्वंतरि जयंती पर विशेष रूप से बनाए गए आसव, अर्क, शक्तिवर्धक चूर्ण, चरणामृत, च्यवनप्राश आदि इष्ट-मित्रों को प्रसाद रूप में बांटे जाते हैं।

किस राशि वाले कैसे करें लक्ष्मीपूजन


किस राशि वाले कैसे करें लक्ष्मीपूजन

दीपावली पर नवग्रह और बारह राशियां विशेष रूप से कालरात्रि यानि अमावस्या के दिन विशेष सक्रिय रहतीं हैं। सभी राशियों के लिए उनके ग्रह स्वामी की स्थिति के अनुसार पूजा विधान यहां दिया जा रहा है।



मेष एवं वृश्चिक राशि: इन राशि वालों को जिनकी राशि का स्वामी मंगल है मां भगवती भुवनेश्वरी देवी की आराधना पूजा करना सुख व फलदायक है। दीपावली पर गुलाब एवं कनेर के पुष्पों को तथा बेसन एवं गुड़ से निर्मित मिष्ठान्न से लक्ष्मी पूजन संपन्न करें एवं स्थान-सिद्धि यंत्र स्थापित करें।

वृष एवं तुला: इन राशि वालों को जिनकी राशि स्वामी शुक्र है, मां भगवती मातंगी देवी की आराधना करना शुभ फल प्रद है। दीपावली पर केवड़ा जल, श्वेत पुष्पों से मां लक्ष्मी का पूजन सम्पन्न करें एवं भाग्य-वृद्धि यंत्र स्थापित करें।

मिथुन एवं कन्या: इन राशि वालों को जिनकी राशि का स्वामी बुध है मां भगवती त्रिपुर भैरवी की आराधना शुभफलप्रद है। दीपावली पर खस की सुगंध, केवड़ा एवं गुलाब जल के साथ लक्ष्मी पूजन संपन्न करें एवं स्थान सिद्धि यंत्र स्थापित करें।

कर्क राशि वालों को जिनका राशि स्वामी चंद्र है मां दुर्गा की आराधना शुभफलदायी रहती है। दीपावली पर चमेली के पुष्पों एवं खीर से लक्ष्मी पूजन संपन्न करें एवं दोष निवारण यंत्र स्थापित करें।

सिंह राशि वालों को जिनकी राशि का स्वामी सूर्य है, मां भगवती षोडशी की आराधना करना शुभफलप्रद है । दीपावली पर गुलाब एवं कमल के पुष्पों से लक्ष्मी पूजन संपन्न करें तथा सिद्धियंत्र स्थापित करें।

धनु एवं मीन: इन राशि वालों को जिनकी राशि का स्वामी बृहस्पति है, मां भगवती श्रीबगला देवी की आराधना करना शुभफलप्रद है। दीपावली पर मौगराके पुष्पों से तथा हल्दी, चालव एवं केसर से निर्मित मिष्ठान्न से लक्ष्मी पूजन करें एवं गुरू यंत्र स्थापित करें।

मकर एवं कुंभ: इन राशि वालों को जिनका राशि स्वामी शनि है, मां भगवती काली देवी की पूजा आराधना करना शुभफलप्रद है। दीपावली पर मोगरा, चमेली, रात की रानी के पुष्पों से तथा बादाम के हलुवा से लक्ष्मी पूजन करें। शनि महायंत्र एवं बीसा यंत्र स्थापित करें।

दीपावली के दिन कैसे करें महालक्ष्मी का पूजन

दीपावली के दिन कैसे करें महालक्ष्मी का पूजन

दीपावली के दिन कैसे करें महालक्ष्मी का पूजन 


दीवाली के दिन की विशेषता लक्ष्मी जी के पूजन से संबन्धित है | इस दिन हर घर, परिवार, कार्यालय में लक्ष्मी जी के पूजन के रुप में उनका स्वागत किया जाता है| दीपावली के दिन व्यापारी वर्ग अपनी दुकान या प्रतिष्ठान पर दिन के समय लक्ष्मी का पूजन करता है वहां गृहस्थ लोग सांय प्रदोष काल में महालक्ष्मी का आवाहन करते हैं। 

गोधूलि लग्न में पूजा आरंभ करके महानिशीथ काल तक अपने अपने अस्तीत्व के अनुसार महालक्ष्मी के पूजन को जारी रखा जाता है। इसका अभिप्राय यह है कि जहां गृहस्थ और वाणिज्य वर्ग के लोग धन की देवी लक्ष्मी से समृद्धि और वित्त कोष की कामना करते हैं, वहां साधु-सन्त और तांत्रिक लोग कुछ विशेष सिद्धियां अर्जित करने के लिए रात्रिकाल में अपने तांत्रिक षट कर्म करते हैं।

लक्ष्मी पूजनकर्ता दीपावली के दिन जिन पण्डितजी से लक्ष्मी का पूजन करायें, हो सके तो उन्हें सारी रात अपने यहां रखें और उनसे श्री सूक्त, लक्ष्मी सहस्रनाम आदि का पाठ और हवन करावें। पश्चात् पण्डित जी को श्रद्धा-भक्ति पूर्वक दक्षिणा दें।


पूजन की सामग्री  

महालक्ष्मी पूजन में लक्ष्मी व श्री गणेश की मूर्तियां या चित्र  (बैठी हुई मुद्रा में),केशर, रोली, चावल, पान का पत्ता, सुपारी, फल, फूल, दूध, खील, बतासे, सिन्दूर,शहद, सिक्के, लौंग, सूखे मेवे, मिठाई, दही गंगाजल धूप अगरबत्ती दीपक रूई तथा कलावा, नारियल और कलश के लिये एक ताम्बे का पात्र चाहिये।



कैसे करें तैयारी

एक थाल में या भूमि को शुद्ध करके नवग्रह बनायें अथवा नवग्रह का यंत्र स्थापित करें। इसके साथ ही एक ताम्बे का कलश बनायें, जिसमें गंगा जल, दूध, दही, शहद, सुपारी, सिक्के और लौंग आदि डालकर उसे लाल कपड़े से ढक कर एक कच्चा नारियल कलावे से बांध कर रख दें। जहां पर नवग्रह यंत्र बनाया है, वहां पर रुपया सोना या चांदी का सिक्का लक्ष्मी जी की मूर्ति अथवा मिट्टी के बने हुए लक्ष्मी गणेश सरस्वती जी अथवा ब्रहमा विष्णु महेश आदि देवी देवताओं की मूर्तियां अथवा चित्र सजायें। कोई धातु की मूर्ति हो तो उसे साक्षात रूप मानकर दूध, दही और गंगा जल से स्नान कराकर अक्षत चंदन का श्रृंगार करके फल-फूल आदि से सज्जित करें। इसके ही दाहिने ओर एक पंचमुखी दीपक अवश्य जलायें, जिसमें घी या तिल का तेल प्रयोग किया जाता है।

लक्ष्मी पूजन की विधि 

घर के वरिष्ठ सदस्य या जो नित्य ही पूजा पाठ करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी पूजन के समय तक व्रत रखना चाहिए। घर के सभी सदस्यों को महालक्ष्मी पूजन के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। सभी सदस्य प्रसन्न मुद्रा में घर में सजावट और आतिशबाजी का आयोजन करें। आज के व्यापारिक युग में आतिश बाजी और बम और पटाखे खतरे से खाली नहीं हैं। अतः छोटे बच्चों के साथ इनका प्रयोग करते वक्त सावधानी बरतें। ऐसे मौके पर कभी कभी दुर्घटना और गमगीन वातावरण होने का डर रहता है। 
                       
लक्ष्मी पूजनकर्ता स्नान आदि नित्यकर्म से निवृत होकर पवित्र आसन पर बैठकर आचमन, प्राणायाम करके स्वस्ति वाचन करें। अनन्तर गणेशजी का स्मरण कर अपने दाहिने हाथ में गन्ध, अक्षत, पुष्प, दूर्वा, द्रव्य और जल आदि लेकर दीपावली महोत्सव के निमित्त गणेश, अम्बिका, महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली, कुबेर आदि देवी-देवताओं के पूजनार्थ संकल्प करें । पश्चात सर्वप्रथम गणेश और अम्बिका का पूजन करें। अनन्तर कलश स्थापन, षोडशमातृका पूजन और नवग्रह पूजन करके महालक्ष्मी आदि देवी-देवताओं का पूजन करें।


लक्ष्मी पूजा की विधि और पाठ मंत्र    

गणेश पूजन, दीप पूजन और गौ द्रव्य पूजन इस पर्व की विशेषताएं हैं। इनसे तात्पर्य यह है कि धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी, अर्थात अर्थ की सदबुद्धि, ज्ञान प्रकाश और परमार्थिक कार्यों से विरोध नहीं होना चाहिए, वरन अर्थ का उपयोग इनके लिए हो और अर्थोपार्जन भी इन्हीं से प्रेरित हो।

लक्ष्मी पूजन प्रारंभ करने से पूर्व पूजा वेदी पर लक्ष्मी-गणेश के चित्र, या मूर्ति, वही-खाते, कलम दवात आदि भली प्रकार सजा कर रख देने चाहिएं तथा आवश्यक पूजा की सामग्री तैयार कर लेनी चाहिए।

लक्ष्मी पूजन प्रारंभ

तीर्थों का आवाहन
पुष्कराद्यानि तीर्थानि गंगाद्याः सरितस्तथा। आगच्छन्तु पवित्राणि पूजा काले सदा मम।। 
गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् संनिधिं कुरू।।
कुरूक्षेत्र-गया-गंगा-प्रभास-पुष्कराणि च। एतानि पुण्यतीर्थानि पूजा काले भवन्त्विह।।
त्वं राजा सर्वतीर्थानां त्वमेव जगतः पिता। याचितं देहि में तीर्थ तीर्थराज। नमोऽस्तु ते।।

पवित्रीकरण
बायें हाथ में जल ले कर उसे दाहिने हाथ से ढक लें। मंत्रोच्चारण के साथ जल को सिर तथा शरीर पर छिड़क लें। पवित्रता की भावना रखें।
ओम् अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा।
यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाहयाभ्यन्तरः शुचिः।।

आचमन
तीन बार वाणी, मन और अंतःकरण की शुद्धि के लिए चम्मच से जल का आचमन करें। हर मंत्र के साथ एक आचमन किया जाएं।
ओम् केशवाय नमः।।1।। 
ओम् नारायणाय नमः।।2।।
ओम् माधवाय नमः।।3।। 
ओम् गोविंदाय नमः।।4।।
(यह कहकर हाथ धोये)

प्राणायाम
श्वास को धीमी गति से भीतर गहरा खंच कर थोड़ा रोकना और धीरे-धीरे बाहर निकालना प्राणायाम कृत्य में आता है। श्वास खींचने के साथ भावना करें कि प्राण शक्ति और रेष्ठता सांस के द्वारा अंदर खींची जा रही है। छोड़ते समय यह भावना करें कि हमारे दुर्गुण-दुष्पृत्तियां बुरे विचार प्रश्वास के साथ ही बाहर निकल रहे हैं। प्राणायाम निम्न मंत्र के उच्चारण के साथ किया जाए।

ओम् भूः ओम् भुवः ओम् स्वः ओम् महः ओम् जनः ओम् तपः ओम् सत्यम्
ओम् तःत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।
ओम् आपो ज्योति रसोऽमृतं ब्रहम भूर्भवः स्वरोम्।

न्यास 
इसका प्रयोजन शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों में पवित्रता का समावेश करने तथा अंतः की चेतना को जगाने के लिए है, ताकि देव पूजन जेसा श्रेष्ठ कृत्य किया जा सके। बायें हाथ की हथेली में जल ले कर दाहिने हाथ की पांचों उंगलियों को उनमें भिगो कर बताये गये स्थान को मंत्रोच्चार के साथ स्पर्श करें।



ओम् वाङ्मेऽआस्येऽस्तु ।                                                    (मुख को)
ओम् नासोर्मेप्राणोऽस्तु ।                                           (नासिका के दोनों छिद्रो को)
ओम् अक्ष्णोर्मेचक्षुरस्तु  ।                                                 (दोनों नेत्रों को)
ओम् कर्णयोर्मे श्रोत्रमस्तु ।                                               (दोनों कानों को)
ओम् बाह्वोर्मे बलमस्तु ।                                                  (दोनों बाहों को)
ओम् ऊर्वोर्मेओजोऽस्तु ।                                                  (दोनों जंघाओं को)
ओम् अरिष्टानिमेऽङगानि तनुस्तन्वा में सह सन्तु ।        (समस्त शरीर को)



आसन शुद्धि
आसन शुद्धि की भावना के साथ धरती माता का स्पर्श करें।

ओम् पृथ्वि त्वया धृता लोका देवि त्वं विष्णुना धृता।
त्वं च धारय मां देवि पवित्रं कुरू चासनम्।।

चंदन धारण 
मस्तिष्क के विचारों को शांत, शीतल एवं सुगंधित, पवित्र और निष्पाप बनाने के लिए चंदन मस्तिष्क पर लगाएं।

चन्दनस्य महत्पुण्यं पवित्रं पाप नाशनम्।
आपदां हरते नित्यं लक्ष्मीस्तिष्ठति सर्वदा।।

रक्षा सूत्रम्
अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने के पुण्य कार्य के लिए व्रतशीलता धारण करूंगा, यह भाव रखें। पुरूषों तथा अविवाहित लड़कियों के दाहिने हाथ में और महिलाओं के बायें हाथ में कलावा बांधा जाता है। 

ओम् व्रतेन दीक्षामाप्नोति दीक्षयाऽऽप्नोवि दक्षिणाम्। दक्षिणा श्रद्धामाप्नोति श्रद्धया सत्यमाप्यते।।
                             (ब्राहमण को कलावा बांधें)
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
                                  (ब्राहमण से कलावा बंधवाएं)

तिलक
ओम् स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्ताक्ष्र्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बध्स्थतिर्दधातु।।

रक्षा विधान
यज्ञादि शुभ कार्यो में आसुरी शक्तियां विघ्न उत्पन्न करती हैं। इनसे रक्षा के लिए रक्षा विधान प्रयोग किया जाता है। सभी लोग भावना करें कि दसों दिशाओं में भगवान की शक्तियां इस शुभ आयोजन और इसमें सम्मिलित लोगों का संरक्षण करेंगी।

बायें हाथ पर पीली सरसों अथवा अक्षत रखें और दायें हाथ से ढक लें और दायें घुटने पर रखें। निम्न मंत्र बोलें -

ओम् अपसर्पनतु ते भूता ये भूता भूतले स्थिताः। ये भूता विघ्नकर्तारस्ते नश्य शिवाज्ञया।।
अपक्रामन्तु भूतानि पिशाचाः सर्वतोदिशम्। सर्वेषामविरोधेन पूजा कर्मसमारभे।।
दशों दिशाओं में मंत्रोच्चार के साथ उसे फेंके।

संकल्प
संकल्प मंत्र को बोलते हुए संकल्प कीजिए किविक्रम संवत के कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को
 मैं 
 अमुक व्यक्ति अमुक स्थान व समय पर सपरिवार लोक कल्याण, आत्म कल्याण, उज्जवल भविष्य तथा कामना पूर्ती, दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन पुत्र-पौत्र, धन-धन्य आदि समृद्धि के लिए महालक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु लक्ष्मी पूजन का संकल्प लेता हूँ जिससे मुझे शास्त्रोक्त फल प्राप्त हो।



ओम् विष्णुर्विष्णुर्विष्णुः श्रीमद्भगवतों महापुरूषस्य विष्णोराज्ञया प्रवर्तमानस्य
         ब्रहमणोऽहि द्वितीयपरार्धे श्री श्वेतवाराहकल्पे
   वैवस्वतमन्वन्तरे भूर्लोके, दक्षिणायने मासानां मासोत्तमेमासे
     कार्तिक मासे कृष्ण पक्षे अमावस्यां तिथौ भृगुवासरे
  ------गोत्रोत्पन्नः-------नामाः अहं सपरिवारस्य
  लोककल्याणाय आत्मकल्याणाय, भविष्योज्जवलकामनापूर्तये
        श्रुति-स्मृति-पुराणोक्तफल प्राप्तयर्थ
    दीर्घायुआरोग्य-पुत्र-पोैत्र-धन-धान्यादिसमृद्ध्यर्थे
      श्रीमहालक्ष्मीदेव्याः प्रसन्नार्थ लक्ष्मीपूजनंकरिष्ये ।

गणेश जी का आवाहन
ओम् गणानां त्वा गणपति ग्वं हवामहे प्रियाणां त्वा प्रियपति ग्वं हवामहे निधीनां त्वा निधिपति ग्वं हवामहे वसो मम। आहमजानि गर्भधमात्वमजासि गर्भधम्।।
हे हरेम्ब! त्वमेहयेम्बिका त्रयम्बकात्मज सिद्धिबुद्धिपते त्रयलक्ष लाभ्प्रभो पितः।। नागास्य नागरहारत्वं, गणराज चतुर्भुज। षितैः स्वायुधैर्दन्त पाशांकुशपरश्वधैः आवाहयामि पूजार्थ रक्षार्थ 
व ममक्रतोः। इहागत्य गृहागत्य गृहाणत्वं पूजां यागंच च रक्षमे।।
ओम् अनौप्सितार्थसिद्धयार्थ पूजितो यः सुरासुरैः। सर्वविघ्नहरस्तस्मै गणाधिपतये नमः।।
ओम् री गणेशाय नमः ध्यायामि आवाहयामि, स्थापयामि। गंधाक्षतं पत्रपुष्पाणि समर्पयामि।।

कलश पूजन 
शांति शीतलता श्रद्धा का मंगलमय प्रतीक यह कलश सभी देवताओं के निवास के लिए सबसे उपयुक्त उपकरण है। स्थापित देव कलश में समस्त देवताओं का आहवान किया जाता है। भावना करें कि जिन देवताओं को आहवान किया जा रहौ वे इस कलश में आ कर निवास करेंगे। मंत्रोच्चार के साथ कलश में अक्षत-पुष्प डालें।

ओम् कलशस्य मुखे विष्णुःकण्ठे रूद्रः समाश्रितः। मूले त्वस्य स्थितों ब्रहमा मध्ये मातृगणाः स्मृताः।।
कुक्षौ तु सागराः सर्वे सप्तद्वीपा वसुन्धरा। ऋग्वेदोऽथ यजुर्वेद सामवेदो हय्थर्वणः।।
अंगैश्च सहिताः सर्वे कलशात समाश्रिताः। अत्र गायत्री सावित्री शान्तिः पुष्टिकरी तथा।।

          प्रार्थना 
देवदानवसंवादे मथ्यमाने महोदधौ। उत्पन्नोऽसि तदा कुम्भ विधृतो विष्णुना स्वयम्।।
त्वत्तोये सर्वतीर्थानि देवाः सर्वे त्वयि स्थिताः। त्वयि तिष्ठनित भूतानि त्वयि प्राणाः प्रतिष्ठिताः।।
शिवः स्वयं त्वमेवासि विष्णुस्त्वं च प्रजापतिः। आदित्या सववो रूदा्र विश्वेदेवाः सपैतृकाः।।
त्वयि तिष्ठनित सर्वेऽपि यतः कामफलप्रदाः। त्वत्प्रसादादिम यज्ञं कर्तुमीहे जलोद्भव।।
सांनिध्यं कुरू में देव प्रसन्नो भव सर्वदा। ओम् भूर्भुवः स्वः कलशस्थ देवताभ्यो नमः।।
गंधं, अक्षतं, पत्रं, पुष्पं समर्पयामि।

दीपमालिका (दीपक) पूजन 
दीपक ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है। हृदय में भरे हुए अज्ञान और संसार में फेले हुए अंधकार का शमन करने वाला दीपक देवताओं की ज्योतिर्मय शक्ति का प्रतिनिधि है। इसे भगवान का तेजस्वी रूप मान कर पूजा जाना चाहिए। भावना करें कि सबके अंतःकरण में सद्ज्ञान का प्रकाश उत्पन्न हो रहा है। बीच में एक बड़ा घृत दीपक और उसके चारों ओर ग्यारह, इक्कीस, अथवा इससे भी अधिक दीपक, अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार तिल के तेल से प्रज्वलित करके एक परात में रख कर आगे लिखे मंत्र से ध्यान करें। 

ध्यान 
भो दीप ब्रहमरूपस्त्वं अन्धकारविनाशक। इमां मया कृतां पूजां गृहणन्तेजः प्रवर्धय।।
गंध, अक्षत, पत्र और पुष्प चढ़ाने के पश्चात हाथ जोडकर निम्न प्रार्थना करें।

प्रार्थना 
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुख सम्पदाम्। मम बुद्धि प्रकाशं च दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते।।
शुभं भवतु कल्याणमारोग्यं पुष्टिवर्धनम्। आत्मतत्वप्रबोधायदीपज्योतिर्नमोऽस्तुते।।

षोडशमातृका पूजन 
ओम् गौरी पंच  शचीमेधा सावित्री विजया जया। देवसेना स्वधा स्वाहा मातरो लोक मातरः।।
धृतिः पुष्टिस्तथा तुष्टिरात्मनः कुलदेवताः। गणेशेनाधिका ह्येता वृद्धौ पूज्याश्च षोडश।।
        ओम् भूर्भुवः स्वः षोडश मातृकाभ्यो नमः इहागच्छत इह तिष्ठत।
                 (ओम् गौर्यादिषेडशमातृकाभ्यो नमः)

पूजन करके नीचे लिखी प्रार्थना करें 
ओम जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते।।

माता गौरी का आवाहन
सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
ओम् श्रीगौर्यै नमः आवाहयामि, स्थापयामि। गंधाक्षत पत्रपुष्पाणि समर्पयामि।।

श्री महालक्ष्मी पूजन के मंत्र
अब  पूर्व स्थापित मूर्तिमयी श्री लक्ष्मी जी के पास किसी थाली अथवा कटोरे में केशरयुक्त चंदन से अष्ट दल कमल बना कर उव पर द्रव्य लक्ष्मी (सोना अथवा चांदी के सिक्के, विविध सिक्के, लेकिन जिन सिक्कों पर मनुष्यों के चित्र अंकित हों उन्हें देवता समान पूजना निषेध है) स्थापित करके एक साथ ही दोनों की पूजा निम्न लिखित विधान से करें: 

ध्यान 
यासा पùसनस्था विपुलकटितटी पùपत्रायताक्षी गम्भीरावर्तनाभिस्तनभरनमिता शुभ्रवस्त्रोत्तरीया।
या लक्ष्मीर्दिव्यरूपैर्मणिगणखचितैः स्नापिता हेमकुम्भैः सा नित्यं पùहस्ता मम वसतु गृहे सर्वमांगल्ययुक्ता।।
ओम् हिरण्यवर्धा हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्। चन्द्रां हिरण्यमयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आ वह।।
ओम् महालक्ष्म्यै नमः। ध्यानार्थे पुष्पाणि समर्पयामि।
       (ध्यान कर पुष्प अर्पण करें)

स्नान
ओम् महालक्ष्म्यै नमः। स्नानं समर्पयामि।
           (स्नान के लिए जल चढ़ाएं)

दुग्ध -स्नान
ओम् पयः पृथिव्यां पय ओषधीषु पयो दिव्यन्तरिक्षे पयो धाः।
पयस्वतीः प्रदिशः सन्तु मह्यम्।।
ओम् महालक्ष्म्यै नमः। पयःस्नानं समर्पयामि। पयःस्नानान्ते शुद्धोदकस्नां समर्पयामि।
     (गौ के कच्चे दूध से स्नान कराये, पुनः शुद्ध जल से स्नान करायें।)

पंचामृत स्नान
एकत्र मिश्रित पंचामृत से एकतंत्र से निम्न मंत्र से स्नान करायें।
पयो दधि घृतं चैव मधुशर्करयान्वितम्।
पंचामृतं मयानीतं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम्।।
ओम् पंच नद्यः सरस्वतीमपि यन्ति सस्रोतसः।
सरस्वती तु पंचधा सो देशेऽीावत् सरित्।।
ओम महालक्ष्म्यै नमः । पंचामृतस्नानं समर्पयामि, पंचामृतस्नानान्ते शुद्धोदकस्नानं समर्पयामि।
       (पंचामृत स्नान के अनन्तर शुद्ध जल से स्नाना करायें।)

अंग पूजा
रोली, कुंकुम मिश्रित अक्षत-पुष्पों से निम्नांकित एक-एक नाम-मंत्र बढ़ते हुए अंग पूजा करें।
ओम् चपलायै नमः, पादौ पूजयामि।
ओम् चंचलायै नमः, जानुनी पूजयामि।
ओम् कमलायै नमः, कटिं पूजयामि।
ओम् कात्यायन्यै नमः, नाभिं पूजयामि।
ओम् जगन्मात्रे नमः, जठरं पूजयामि।
ओम् विश्ववल्लभायै नमः, वक्षःस्ािलं पूजयामि।
ओम् कमलवासिन्यै नमः, हस्तौ पूजयामि।
ओम् पùाननायै नमः, मुखं पूजयामि।
ओम् कमलपत्राक्ष्यै नमः, नेत्रत्रयं पूजयामि।
ओम् श्रियै नमः, शिरः पूजयामि।
ओम् महालक्ष्म्यै नमः, सर्वांग पूजयामि।

कर्पूर आरती 
यः शुचिः प्रयतो भूत्वा जुहुयादाज्यमन्वहम्। सूक्तं पंचदशर्च च श्रीकामः सततं जपेत्।।

प्रदक्षिणा 
यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च।
तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणा पदे पदे।।
                         (मानसिक परिक्रमा करें)

श्री महाकाली (दवात) पूजन
दवात और कलम की पूजा मौली लपेट कर, महालक्ष्मी जी के सामने रख कर करें।
कालिके! त्वं जगन्मातर्मसिरूपेण वर्तसे।
उत्पन्ना त्वं च लोकानां व्यवहारप्रसिद्धये।
ओम् लेखन्यै नमः। गंधाक्षत पत्रपुष्पाणि समर्पयामि। नमस्करोमि।
                           (चंदन पुष्पाक्षत अर्पण कर नमस्कार करें।)

सरस्वती (बही-खाता) पूजन

बही खातों का पूजन करने के लिए पूजा मुहुर्त समय अवधि में नवीन बहियों व खाता पुस्तकों पर केसर युक्त चंदन से अथवा लाल कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए. इसके बाद इनके ऊपर "श्री गणेशाय नम:" लिखना चाहिए. इसके साथ ही एक नई थैली लेकर उसमें हल्दी की पांच गांठे, कमलगट्ठा, अक्षत, दुर्गा, धनिया व दक्षिणा रखकर, थैली में भी स्वास्तिक का चिन्ह लगाकर सरस्वती मां का स्मरण करना चाहिए.

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।,
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभि र्देवै: सदा वन्दिता,
सा मां पातु सरस्वती भगवती नि:शेषजाड्यापहा।।


ध्यान
शुक्लां ब्रह्यविचारसारपरमामाद्यां जगद्व्यापिनी वीणापुस्तकधारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते सुटिकमालिकां विदधतीरं पद्मासने संस्थितं वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।
ओम् सरस्वत्यै नमः, सर्वोपचारार्थे गन्धाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि, नमस्करोमि।



अर्थात :- जो अपने कर कमलों में घटा, शूल, हल, शंख, मूसल, चक्र, धनुष और बाण धारण करती है, चन्द्र के समान जिनकी मनोहर कांति है. जो शुंभ आदि दैत्यों का नाश करने वाली है. वाणी बीज जिनका स्वरुप है, तथा जो सच्चिदानन्दमय विग्रह से संपन्न हैं, उन भगवती महासरस्वती का मैं ध्यान करता हूं. ध्यान करने के बाद मां सरस्वती का  तथा  ही खातों का गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्ध से पूजन करना चाहीए व इसके साथ ही निम्न मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए

ऊँ वीणापुस्तकधारिण्यै श्रीसरस्वत्यै नम:

अर्थात :- " ऊँ वीणा पुस्तक धारिणी सरस्वती" आपको नमस्कार हैं.

कुबेर पूजन 
कुबेर पूजन करने के लिये प्रदोष काल व निशिथ काल को लिया जा सकता है. ऊपर दिये गये शुभ समय में कुबेर पूजन करना लाभकारी रहेंगा.

कुबेर पूजन करने के लिये सबसे पहले तिजोरी अथवा धन रखने के संदुक पर स्वास्तिक का चिन्ह बनायें, और कुबेर का आह्वान करें. आह्वान के लिये निम्न मंत्र बोलें.
आवाहयामि देव त्वामिहायाहि कृपां कुरु।
कोशं वद्र्धय नित्यं त्वं परिरक्ष सुरेश्वर।।

आह्वान करने के बाद ऊँ कुबेराय नम: इस मंत्र को 108 बार बोलते हुए धन संदूक कि गंध, पुष्प आदि से पूजन करना चाहिए. साथ ही निम्न मंत्र बोलते हुए कुबेर देव से प्रार्थना करें.

धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।
भगवान् त्वत्प्रसादेन धनधान्यादिसम्पद:।।

इस प्रकार प्रार्थनाकर पूर्व पूजित हल्दी, धनिया, कमलगट्टा, द्रव्य, दूर्वादि से युक्त थैली तिजोरी मे रखें

नवग्रह पूजा 
हाथ में चावल और फूल लेकर नवग्रह का ध्यान करें और निम्न मन्त्र दोहराएँ :-

ओम् ब्रहमा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशि भूमिसुतो बुधश्च।
गुरूश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः सर्वे ग्रहाः शन्तिकरा भवन्तु।।
नवग्रह देवताभ्यो नमः आहवयामी स्थापयामि नमः।

आरती

कर्पूर, या घृत के दीपक से श्री लक्ष्मी जी की आरती करें

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्र्वरी |
हरिप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥


ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता | 
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
उमा ,रमा,ब्रम्हाणी, तुम जग की माता | 
सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
.ॐ जय लक्ष्मी माता....
दुर्गारुप निरंजन, सुख संपत्ति दाता | 
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धी धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता | 
कर्मप्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
जिस घर तुम रहती हो , ताँहि में हैं सद् गुण आता|
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता |
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
शुभ गुण मंदिर सुंदर क्षीरनिधि जाता| 
रत्न चतुर्दश तुम बिन ,कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
महालक्ष्मी जी की आरती ,जो कोई नर गाता | 
उँर आंनद समाा,पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
स्थिर चर जगत बचावै ,कर्म प्रेर ल्याता | 
रामप्रताप मैया जी की शुभ दृष्टि पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता.... 
ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता | 
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...


पुष्पांजलि
महालक्ष्म्यै च विद्महे  विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।
ओम् या श्रीः स्वयं सुकृतिनां वनेष्वलक्ष्मीः, पापात्मनां कृतधियां हृदययेषु बुद्धिः।।
श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा, तां त्वां नताः स्मः परिपालय देवि विश्वम्।
ओम् महालक्ष्म्यै नमः, मन्त्रपुष्पान्जलिं समर्पयामि नमः।।

दिपावली पूजन मुहूर्त : 13 नवम्बर, 2012


दिपावली पूजन मुहूर्त : 13 नवम्बर, 2012 






श्री महालक्ष्मी पूजन व दीपावली का महापर्व कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष की अमावस्या में प्रदोष काल, स्थिर लग्न समय में मनाया जाता है. धन की देवी श्री महा लक्ष्मी जी का आशिर्वाद पाने के लिये इस दिन लक्ष्मी पूजन करना विशेष रुप से शुभ रहता है.

वर्ष 2012 में दिपावली, 13 नवम्बर, मंगलवार के दिन की रहेगी. इस दिन चित्रा नक्षत्र, परन्तु प्रदोषकाल के बाद स्वाती नक्षत्र का काल रहेगा, इस दिन प्रीति योग तथा चन्दमा तुला राशि में संचार करेगा. दीपावली में अमावस्या तिथि, प्रदोष काल, शुभ लग्न व चौघाडिया मुहूर्त विशेष महत्व रखते है. बुधवार की दिपावली व्यापारियों, क्रय-विक्रय करने वालों के लिये विशेष रुप से शुभ मानी जाती है.


1. प्रदोष काल मुहूर्त 

13 नवम्बर 2012, मंगलवार के दिन सूर्यास्त 17:26 पर होगा. इस अवधि से लेकर 02 घण्टे 24 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा. इसे प्रदोष काल का समय कहा जाता है. प्रदोष काल समय को दिपावली पूजन के लिये शुभ मुहूर्त के रुप में प्रयोग किया जाता है. प्रदोष काल में भी स्थिर लग्न समय सबसे उतम रहता है. इस दिन प्रदोष काल व स्थिर लग्न दोनों 17:33 से लेकर 19:28 का समय रहेगा. इसके बाद 19:02 से 20:36 तक शुभ चौघडिया भी रहने से मुहुर्त की शुभता में वृ्द्धि हो रही है.

प्रदोष काल का प्रयोग कैसे करें

प्रदोष काल में मंदिर में दीपदान, रंगोली और पूजा से जुडी अन्य तैयारी इस समय पर कर लेनी चाहिए तथा मिठाई वितरण का कार्य भी इसी समय पर संपन्न करना शुभ माना जाता है.

इसके अतिरिक्त द्वार पर स्वास्तिक और शुभ लाभ लिखने का कार्य इस मुहूर्त समय पर किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त इस समय पर अपने मित्रों व परिवार के बडे सदस्यों को उपहार देकर आशिर्वाद लेना व्यक्ति के जीवन की शुभता में वृ्द्धि करता है. मुहूर्त समय में धर्मस्थलो पर दानादि करना कल्याणकारी होगा.

2. निशिथ काल

13 नवम्बर, मंगलवार के दिन निशिथ काल लगभग 20:10 से 22: 52 तक रहेगा. स्थानीय प्रदेश के अनुसार इस समय में कुछ मिनट का अन्तर हो सकता है. निशिथ काल में लाभ की चौघडिया भी रहेगी, ऎसे में व्यापारियों वर्ग के लिये लक्ष्मी पूजन के लिये इस समय की विशेष शुभता रहेगी.

दिपावली पूजन में निशिथ काल का प्रयोग कैसे करें

धन लक्ष्मी का आहवाहन एवं पूजन, गल्ले की पूजा तथा हवन इत्यादि कार्य सम्पूर्ण कर लेना चाहिए. इसके अतिरिक्त समय का प्रयोग श्री महालक्ष्मी पूजन, महाकाली पूजन, लेखनी, कुबेर पूजन, अन्य मंन्त्रों का जपानुष्ठान करना चाहिए.

3. महानिशीथ काल


धन लक्ष्मी का आहवाहन एवं पूजन, गल्ले की पूजा तथा हवन इत्यादि कार्य सम्पूर्ण कर लेना चाहिए. इसके अतिरिक्त समय का प्रयोग श्री महालक्ष्मी पूजन, महाकाली पूजन, लेखनी, कुबेर पूजन, अन्य मंन्त्रों का जपानुष्ठान करना चाहिए.

13 नवम्बर, मंगलवार 2012 के रात्रि में 22:52 से लेकर अगले दिन प्राप्त: 25:34 मिनट तक महानिशीथ काल रहेगा. महानिशीथ काल में कर्क लग्न भी हों, तो विशेष शुभ माना जाता है. महानिशीथ काल व कर्क लग्न एक साथ होने के कारण यह समय अधिक शुभ हो गया है. जो जन शास्त्रों के अनुसार दिपावली पूजन करना चाहते हो, उन्हें इस समयावधि को पूजा के लिये प्रयोग करना चाहिए.

महानिशीथ काल का दिपावली पूजन में प्रयोग कैसे करें

महानिशीथकाल में मुख्यतः तांत्रिक कार्य, ज्योतिषविद, वेद् आरम्भ, कर्मकाण्ड, अघोरी,यंत्र-मंत्र-तंत्र कार्य व विभिन्न शक्तियों का पूजन करते हैं एवं शक्तियों का आवाहन करना शुभ रहता है. अवधि में दीपावली पूजन के पश्चात गृह में एक चौमुखा दीपक रात भर जलता रहना चाहिए. यह दीपक लक्ष्मी एवं सौभाग्य में वृध्दि का प्रतीक माना जाता है.

गोवत्स द्वादशी ( 10 नवंबर 2012 विशेष )

गोवत्स द्वादशी ( 10 नवंबर 2012 विशेष )
कार्तिक कृष्ण द्वादशी गोवत्स द्वादशीके नामसे जानी जाती है । इस प्रकार यह त्यौहार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मनाया जाता है.यह दिन एक व्रतके रूपमें मनाया जाता है । इसे बछवारस के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2012 में यह त्यौहार 10 नवम्बर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन गायों तथा उनके बछडो़ की सेवा की जाती है. इसे पुत्रवती स्त्रियां ही करती हैं। सुबह नित्यकर्म से निवृत होकर गाय तथा बछडे़ का पूजन किया जाता है. आधुनिक समय में कई लोगों के घरों में गाय नहीं होती है. वह किसी दूसरे के घर की गाय का पूजन कर सकते हैं. यदि घर के आसपास भी गाय और बछडा़ नहीं मिले तब गीली मिट्टी से गाय तथा बछडे़ को बनाए और उनकी पूजा करें. इस व्रत में गाय के दूध से बनी खाद्य वस्तुओं का उपयोग नहीं किया जाता है; दीपावलीके कालमें उत्पन्न अस्थिरतासे होनेवाली हानिसे बचने हेतु दीपावली के पूर्व गोवत्सद्वादशीका व्रतविधान किया गया है । गोवत्सद्वादशीको गौपूजनकी कृति कर उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है । इससे व्यक्तिमें लीनता बढती है । फलस्वरूप कुछ क्षण उसका आध्यात्मिक स्तर बढता है । गौपूजन व्यक्तिको चराचरमें ईश्वरीय तत्त्वका दर्शन करनेकी सीख देता है । व्रती सभी सुखोंको प्राप्त करता है ।

गोवत्स द्वादशी पूजा विधि 


सुबह स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन दूध देने वाली गाय को बछडे़ सहित स्नान कराते हैं. फिर उन दोनों को नया वस्त्र ओढा़या जाता है. दोनों के गले में फूलों की माला पहनाते हैं. दोनों के माथे पर चंदन का तिलक करते हैं. सींगों को मढा़ जाता है. तांबे के पात्र में सुगंध, अक्षत, तिल, जल तथा फूलों को मिलाकर दिए गए मंत्र का उच्चारण करते हुए गौ का प्रक्षालन करना चाहिए. मंत्र है -
क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृतेI
सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नम:II
ऊपर लिखे मंत्र का अर्थ है कि समुद्र मंथन के समय क्षीर सागर से उत्पन्न सुर तथा असुरों द्वारा नमस्कार की गई देवस्वरुपिणी माता, आपको बार-बार नमस्कार है. मेरे द्वारा दिए गए इस अर्ध्य को आप स्वीकार करें. इस विधि को करने के बाद गाय को उड़द से बने भोज्य पदार्थ खिलाने चाहिए और निम्न मंत्र का उच्चारण करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए. मंत्र है -
सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता I
सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस II
तत: सर्वमये देवि सर्वदेवैरलड्कृते I
मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरु नन्दिनी II
उपरोक्त प्रार्थना का अर्थ है कि हे जगदम्बे, हे स्वर्गवासिनी देवी, हे सर्वदेवमयी आप मेरे द्वारा दिए इस अन्न को ग्रहण करें. सभी देवतओं द्वारा अलंकृत माता नन्दिनी आप मेरा मनोरथ पूर्ण करें. गऊ माता का पूजन करने के बाद गोवत्स की कथा सुनी जाती है. सारा दिन व्रत रखकर रात्रि में अपने इष्टदेव तथा गौमाता की आरती की जाती है. उसके बाद भोजन ग्रहण किया जाता है.

यदि किसी के यहां गाय व बछड़े न हों तो वह किसी दूसरे की गाय या बछड़े की पूजा करें। यदि गांव में भी न हों तो गीली मिट्टी से गाय, बछड़ा, बाघ तथा बाघिन की मूर्तियां बनाकर पाटे पर रखकर उनकी पूजा करें। उस पर दही, भीगा हुआ बाजरा, आटा, घी आदि चढ़ाएं। रोली से तिलक करें, चावल और दूध चढ़ाएं। 

फिर मोठ, बाजरा पर रुपया रखकर अपनी सास को दें। इस दिन बाजरे की ठंडी रोटी खाएं। गाय का दूध, दही, गेहूं व चावल न खाएं। अपने कुंवारे लड़के की कमीज पर स्वस्तिक बनाकर तथा पहनाकर कुएं की पूजा करें। इससे बच्चे के जीवन की रक्षा होती है और वह भूत-प्रेत तथा नजर के प्रकोप से बचा रहता है।

गोवत्स द्वादशी की कथा 

प्राचीन समय में पूर्व भारत में सुवर्णपुर नाम का नगर था. उस नगर में देवदानी राजा राज्य करता था. उसके पास एक गाय और एक भैंस थी. राजा की दो रानियाँ थी. एक नाम सीता तो दूसरी का नाम गीता था. सीता भैंस से सहेली के समान प्यार करती थी और गीता गाय से सहेली के समान और बछडे़ से पुत्र समान प्यार करती थी. एक दिन भैंस सीता से कहती है कि गाय, बछडा़ होने पर गीता रानी मुझसे ईर्ष्या करती है. सीता कहती है यदि ऎसी बात है तब मैं सब ठीक कर लूंगी. सीता उसी दिन गाय के बछडे़ को काटकर गेहूं की राशि में दबा देती है. इस बात के विषय में किसी को भी पता नहीं चला.
राजा जब भोजन करने बैठा तो मांस तथा खून की वर्षा होने लगी. महल में सभी ओर खून तथा मांस दिखाई देने लगा. राजा के भोजन की थाली में मल-मूत्र दिखाई देने लगा. ऎसा देखकर राजा को बहुत चिन्ता हुई. उसी समय आकाशवाणी होती है कि हे राजा! तेरी रानी ने गाय के बछडे़ को काटकर गेहूं की राशि में दबा दिया है. इसी कारण यह सब हो रहा है. कल गोवत्स द्वादशी है. इसलिए आप कल भैंस को नगर से बाहर निकालें और गाय तथा बछडे़ की पूजा करें. आप कल गाय का दूध तथा कटे फलों का भोजन में त्याग करें. इससे तुम्हारा पाप नष्ट हो जाएगा और बछडा़ भी जिन्दा हो जाएगा |

राजा ने ऐसा ही किया । जैसे ही राजा ने मन से बछडे को याद किया वैसे ही बछडा गेहूँ के ढेंर से निकल आया । यह देख राजा प्रसन्न हो गया । उसी समय से राजा ने अपने राज्य में आदेश दिया कि सभी लोग गोवत्स द्वादशी का व्रत करें। 

बछवारस का उद्यापन(उजमन)

जिस वर्ष लड़के का विवाह हो या लड़का पैदा हो तो उजमन किया जाता है। इस दिन से एक दिन पहले बाजरा दान दें। बछवारस के दिन एक थाली में तेरह मोंठ बाजरे की ढेरी बनाकर उन पर दो मुट्ठी बाजरे का आटा, जिसमें घी-शक्कर मिली हो रख दें। तिल और रुपए रखें। इस सामान को हाथ फेरकर अपनी सास को दें और पांव छूकर आशीर्वाद लें। बाद में बछड़े और कुएं की पूजा करें फिर मंगल गीत गाएं व ब्राह्मण को दक्षिणा दें।

रमा एकादशी ( 10 नवंबर 2012 विशेष )

रमा एकादशी  ( 10 नवंबर 2012 विशेष )
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम रमा है। यह बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली है |कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की एकादशी को रमा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस एकादशी को रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. दीपावली के चार दिन पूर्व पड़ने वाली इस एकादशी को लक्ष्मी जी के नाम पर 'रमा एकादशी' कहा जाता है।इसका व्रत करने से समस्त पाप नष्ट होते है. सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए यह व्रत सुख और सौभाग्यप्रद माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के पूर्णावतार कृष्ण जी के केशव रूप की पूजा अराधना की जाती है। इस दिन भगवान श्री केशव का संपूर्ण वस्तुओं से पूजन किया जाता है. इस एकादशी के दिन नैवेद्ध तथा आरती कर प्रसाद वितरित करके ब्राह्माणों को खिलाया जाता है. और दक्षिणा भी बांटी जाती है. इस बार यह एकादशी 10 नवंबर, शनिवार को है। इस व्रत की कथा का उल्लेख श्रीपद्म पुराण में इस प्रकार हुआ है-


इस बार यह एकादशी 10 नवंबर, शनिवार को है। इस व्रत की कथा का उल्लेख श्रीपद्म पुराण में इस प्रकार हुआ है-



कथा



धर्मराज युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवान! कार्तिक कृष्ण एकादशी का क्या नाम है? इसकी विधि क्या है? इसके करने से क्या फल मिलता है। सो आप विस्तारपूर्वक बताइए। भगवान श्रीकृष्ण बोले कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम रमा है। यह बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली है। इसका माहात्म्य मैं तुमसे कहता हूँ, ध्यानपूर्वक सुनो।

हे राजन! प्राचीनकाल में मुचुकुंद नाम का एक राजा था। उसकी इंद्र के साथ मित्रता थी और साथ ही यम, कुबेर, वरुण और विभीषण भी उसके मित्र थे। यह राजा बड़ा धर्मात्मा, विष्णुभक्त और न्याय के साथ राज करता था। उस राजा की एक कन्या थी, जिसका नाम चंद्रभागा था। उस कन्या का विवाह चंद्रसेन के पुत्र शोभन के साथ हुआ था। एक समय वह शोभन ससुराल आया। उन्हीं दिनों जल्दी ही पुण्यदायिनी एकादशी (रमा) भी आने वाली थी।

जब व्रत का दिन समीप आ गया तो चंद्रभागा के मन में अत्यंत सोच उत्पन्न हुआ कि मेरे पति अत्यंत दुर्बल हैं और मेरे पिता की आज्ञा अति कठोर है। दशमी को राजा ने ढोल बजवाकर सारे राज्य में यह घोषणा करवा दी कि एकादशी को भोजन नहीं करना चाहिए। ढोल की घोषणा सुनते ही शोभन को अत्यंत चिंता हुई औ अपनी पत्नी से कहा कि हे प्रिये! अब क्या करना चाहिए, मैं किसी प्रकार भी भूख सहन नहीं कर सकूँगा। ऐसा उपाय बतलाओ कि जिससे मेरे प्राण बच सकें, अन्यथा मेरे प्राण अवश्य चले जाएँगे।

चंद्रभागा कहने लगी कि हे स्वामी! मेरे पिता के राज में एकादशी के दिन कोई भी भोजन नहीं करता। हाथी, घोड़ा, ऊँट, बिल्ली, गौ आदि भी तृण, अन्न, जल आदि ग्रहण नहीं कर सकते, फिर मनुष्य का तो कहना ही क्या है। यदि आप भोजन करना चाहते हैं तो किसी दूसरे स्थान पर चले जाइए, क्योंकि यदि आप यहीं रहना चाहते हैं तो आपको अवश्य व्रत करना पड़ेगा। ऐसा सुनकर शोभन कहने लगा कि हे प्रिये! मैं अवश्य व्रत करूँगा, जो भाग्य में होगा, वह देखा जाएगा।
इस प्रकार से विचार कर शोभन ने व्रत रख लिया और वह भूख व प्यास से अत्यंत पीडि़त होने लगा। जब सूर्य नारायण अस्त हो गए और रात्रि को जागरण का समय आया जो वैष्णवों को अत्यंत हर्ष देने वाला था, परंतु शोभन के लिए अत्यंत दु:खदायी हुआ। प्रात:काल होते शोभन के प्राण निकल गए। तब राजा ने सुगंधित काष्ठ से उसका दाह संस्कार करवाया। परंतु चंद्रभागा ने अपने पिता की आज्ञा से अपने शरीर को दग्ध नहीं किया और शोभन की अंत्येष्टि क्रिया के बाद अपने पिता के घर में ही रहने लगी।
रमा एकादशी के प्रभाव से शोभन को मंदराचल पर्वत पर धन-धान्य से युक्त तथा शत्रुओं से रहित एक सुंदर देवपुर प्राप्त हुआ। वह अत्यंत सुंदर रत्न और वैदुर्यमणि जटित स्वर्ण के खंभों पर निर्मित अनेक प्रकार की स्फटिक मणियों से सुशोभित भवन में बहुमूल्य वस्त्राभूषणों तथा छत्र व चँवर से विभूषित, गंधर्व और अप्सराअओं से युक्त सिंहासन पर आरूढ़ ऐसा शोभायमान होता था मानो दूसरा इंद्र विराजमान हो।
एक समय मुचुकुंद नगर में रहने वाले एक सोम शर्मा नामक ब्राह्मण तीर्थयात्रा करता हुआ घूमता-घूमता उधर जा निकला और उसने शोभन को पहचान कर कि यह तो राजा का जमाई शोभन है, उसके निकट गया। शोभन भी उसे पहचान कर अपने आसन से उठकर उसके पास आया और प्रणामादि करके कुशल प्रश्न किया। ब्राह्मण ने कहा कि राजा मुचुकुंद और आपकी पत्नी कुशल से हैं। नगर में भी सब प्रकार से कुशल हैं, परंतु हे राजन! हमें आश्चर्य हो रहा है। आप अपना वृत्तांत कहिए कि ऐसा सुंदर नगर जो न कभी देखा, न सुना, आपको कैसे प्राप्त हुआ।
तब शोभन बोला कि कार्तिक कृष्ण की रमा एकादशी का व्रत करने से मुझे यह नगर प्राप्त हुआ, परंतु यह अस्थिर है। यह स्थिर हो जाए ऐसा उपाय कीजिए। ब्राह्मण कहने लगा कि हे राजन! यह स्थिर क्यों नहीं है और कैसे स्थिर हो सकता है आप बताइए, फिर मैं अवश्यमेव वह उपाय करूँगा। मेरी इस बात को आप मिथ्या न समझिए। शोभन ने कहा कि मैंने इस व्रत को श्रद्धारहित होकर किया है। अत: यह सब कुछ अस्थिर है। यदि आप मुचुकुंद की कन्या चंद्रभागा को यह सब वृत्तांत कहें तो यह स्थिर हो सकता है।
ऐसा सुनकर उस श्रेष्ठ ब्राह्मण ने अपने नगर लौटकर चंद्रभागा से सब वृत्तांत कह सुनाया। ब्राह्मण के वचन सुनकर चंद्रभागा बड़ी प्रसन्नता से ब्राह्मण से कहने लगी कि हे ब्राह्मण! ये सब बातें आपने प्रत्यक्ष देखी हैं या स्वप्न की बातें कर रहे हैं। ब्राह्मण कहने लगा कि हे पुत्री! मैंने महावन में तुम्हारे पति को प्रत्यक्ष देखा है। साथ ही किसी से विजय न हो ऐसा देवताओं के नगर के समान उनका नगर भी देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिर नहीं है। जिस प्रकार वह स्थिर रह सके सो उपाय करना चाहिए।
चंद्रभागा कहने लगी हे विप्र! तुम मुझे वहाँ ले चलो, मुझे पतिदेव के दर्शन की तीव्र लालसा है। मैं अपने किए हुए पुण्य से उस नगर को स्थिर बना दूँगी। आप ऐसा कार्य कीजिए जिससे उनका हमारा संयोग हो क्योंकि वियोगी को मिला देना महान पु्ण्य है। सोम शर्मा यह बात सुनकर चंद्रभागा को लेकर मंदराचल पर्वत के समीप वामदेव ऋषि के आश्रम पर गया। वामदेवजी ने सारी बात सुनकर वेद मंत्रों के उच्चारण से चंद्रभागा का अभिषेक कर दिया। तब ऋषि के मंत्र के प्रभाव और एकादशी के व्रत से चंद्रभागा का शरीर दिव्य हो गया और वह दिव्य गति को प्राप्त हुई।
इसके बाद बड़ी प्रसन्नता के साथ अपने पति के निकट गई। अपनी प्रिय पत्नी को आते देखकर शोभन अति प्रसन्न हुआ। और उसे बुलाकर अपनी बाईं तरफ बिठा लिया। चंद्रभागा कहने लगी कि हे प्राणनाथ! आप मेरे पुण्य को ग्रहण कीजिए। अपने पिता के घर जब मैं आठ वर्ष की थी तब से विधिपूर्वक एकादशी के व्रत को श्रद्धापूर्वक करती आ रही हूँ। इस पुण्य के प्रताप से आपका यह नगर स्थिर हो जाएगा तथा समस्त कर्मों से युक्त होकर प्रलय के अंत तक रहेगा। इस प्रकार चंद्रभागा ने दिव्य आभू‍षणों और वस्त्रों से सुसज्जित होकर अपने पति के साथ आनंदपूर्वक रहने लगी।
हे राजन! यह मैंने रमा एकादशी का माहात्म्य कहा है, जो मनुष्य इस व्रत को करते हैं, उनके ब्रह्महत्यादि समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों की एका‍दशियाँ समान हैं, इनमें कोई भेदभाव नहीं है। दोनों समान फल देती हैं। जो मनुष्य इस माहात्म्य को पढ़ते अथवा सुनते हैं, वे समस्त पापों से छूटकर विष्णुलोक को प्राप्त होता हैं। राजन् ! मैंने तुम्हारे समक्ष ‘रमा’ नामक एकादशी का वर्णन किया है । यह चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाली है ।

पूजन विधि

यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस दिन उपवास रखकर सुबह के नित्य कर्म स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधानानुसार पूजा व आरती करें। नैवेद्य चढ़ाकर प्रसाद का वितरण भक्तों में करें। प्रसाद में माखन और मिश्री का उपयोग करें। दिन में एक बार फलाहार करें। अन्न का सेवन न करें।