Showing posts with label 0. Show all posts
Showing posts with label 0. Show all posts

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 09

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 09
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-सुफल मनोरथ होहुँ तुम्हारे। रामु लखनु सुनि भय सुखारे॥ 
सन्दर्भ :-यह चौपाई बाल काण्ड में ऋषि विश्वामित्र जी का श्री राम चन्द्र जी को आशीर्वाद है।
अर्थ:-(ऋषि विश्वामित्र जी आशीर्वाद देते हुए कहते हैं कि) तुम्हारे मनोरथ सफल हों। यह सुनकर श्री राम-लक्ष्मण सुखी हुए ।
उत्तर :-प्रश्न बहुत उत्तम है, कार्य सफल होगा ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 08

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 08
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-बरुन कुबेर सुरेस समीरा। रन सन्मुख धरि काहु न धीरा॥ 
सन्दर्भ :-यह चौपाई लंका काण्ड में रावण वध पर मंदोदरी के विलाप के समय रावण के प्रतापी होने के सन्दर्भ में है।
अर्थ:-वरुण, कुबेर, इंद्र और वायु, इनमें से किसी ने भी रण में तुम्हारे सामने धैर्य धारण नहीं किया (अर्थात सामना न कर सके )।
उत्तर :-कार्य पूरा होने में संदेह है ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

Ramshalaka Result 07

 Ramshalaka Result 07
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-गरल सुधा रिपु करहिं मिताई। गोपद सिंधु अनल सितलाई॥ 
सन्दर्भ :-यह चौपाई सुंदर काण्ड में हनुमान जी के लंका में प्रवेश करने के समय लंकिनी द्वारा कही गयी है।
अर्थ:-(जो प्रभु श्री राम को ह्रदय में धारण करते हैं) उसके लिए विष अमृत हो जाता है, शत्रु मित्रता करने लगते हैं, समुद्र गाय के खुर के बराबर हो जाता है, अग्नि में शीतलता आ जाती है।
उत्तर:- प्रश्न बहुत श्रेष्ठ है ,कार्य सफल होगा ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 06

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 06
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-मुद मंगलमय संत समाजू। जो जग जंगम तीरथ राजू॥
सन्दर्भ :-यह चौपाई बाल काण्ड में संत समाज रूपी तीर्थ वर्णन में आती है।
अर्थ:- संतों का समाज आनंद और कल्याणमय है, जो जगत में चलता-फिरता तीर्थराज (प्रयाग) है।
उत्तर :-प्रश्न उत्तम है, कार्य सिद्ध होगा ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी समाधान 05

श्री राम श्लोकी समाधान 05
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥
सन्दर्भ :-यह चौपाई बाल काण्ड में शिव पार्वती के सवांद के समय की है।
अर्थ:-जो कुछ श्री राम (विधाता) ने रच रखा है, वही होगा। तर्क करके कौन शाखा (विस्तार) बढ़ावे अर्थात फिर इस विषय में अधिक तर्क करने से क्या लाभ ।
उत्तर :- कार्य पूर्ण होने में संदेह है, प्रभु पर छोड़ दो ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार