जो साधक इस जीवन में शारीर का नाश होने से पहले ही काम-क्रोध से उत्पन होने वाले वेग को सहन करने में समर्थ हो जाता है , वही पुरुष योगी है और वही सुखी है |
यज्ञ से परमात्मा कैसे प्राप्त हों ?
जिस यज्ञ में अर्पण अर्थात स्त्रुवा आदि भी ब्रह्म है और हवन किया जाने वाला द्रव्य भी ब्रह्म है तथा ब्रह्म रुपी कर्ता के द्वारा ब्रह्म रूप अग्नि में आहुति देने रुपी क्रिया भी ब्रह्म है उस ब्रह्म कर्म में स्तिथ रहने वाले योगी द्वारा प्राप्त किये जाने वाला फल भी ब्रह्म है |
परमात्मा के दर्शन कैसे हों ?
जो पुरुष परमात्मा ही सब कुछ हैं ऐसे भाव में स्थित होकर संपूर्ण जीवों की आत्मा के रूप में स्थित मुझ परमेश्वर को ही देखता है और संपूर्ण जीव मेरे द्वारा ही बनाये गए हैं तथा मैं ही सबकी आत्मा हूँ ऐसा मानता है उसके लिए मैं कभी अदृश्य नहीं होता एवं वह भक्त कभी मेरे लिए अदृश्य नहीं होता है |
मैं सब भूतों के हृदय में स्तिथ सबका आत्मा हूँ तथा संपूर्ण भूतों का आदि, मध्य तथा अंत भी मैं ही हूँ
मैं ही सब प्राणियों के ह्रदय में अंतर्यामी रूप से स्थित हूँ तथा मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और विचार के द्वारा बुद्धि में रहने वाले संशय होते हैं और सब वेदों द्वारा मैं ही जानने योग्य हूँ तथा वेद ,वेदों का अंत कर्ता और वेदों को जानने वाला भी मैं ही हूँ
मेरा भक्त मुझको सब यज्ञ और तपों को भोगने वाला, संपूर्ण लोकों के ईश्वरों का भी ईश्वर, तथा संपूर्ण भूत प्राणियों का सुह्र्द अर्थात स्वार्थ रहित दयालु और प्रेमी ऐसा तत्व से जानकर शांति को प्राप्त होता है |
अथवा इस बहुत जानने से तेरा क्या प्रयोजन है मैं इस संपूर्ण जगत को अपनी योग शक्ति के एक अंश मात्र से धारण करके स्थित हूँ

श्री कृष्ण - परिचय
श्री कृष्ण - परिचय
(श्रीमद भगवद गीता में स्वयं श्री कृष्ण द्वारा दिया गया परिचय )

मैं सब भूतों के हृदय में स्तिथ सबका आत्मा हूँ तथा संपूर्ण भूतों का आदि, मध्य तथा अंत भी मैं ही हूँ
मैं ही सब प्राणियों के ह्रदय में अंतर्यामी रूप से स्थित हूँ तथा मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और विचार के द्वारा बुद्धि में रहने वाले संशय होते हैं और सब वेदों द्वारा मैं ही जानने योग्य हूँ तथा वेद ,वेदों का अंत कर्ता और वेदों को जानने वाला भी मैं ही हूँ
मेरा भक्त मुझको सब यज्ञ और तपों को भोगने वाला, संपूर्ण लोकों के ईश्वरों का भी ईश्वर, तथा संपूर्ण भूत प्राणियों का सुह्र्द अर्थात स्वार्थ रहित दयालु और प्रेमी ऐसा तत्व से जानकर शांति को प्राप्त होता है |
अथवा इस बहुत जानने से तेरा क्या प्रयोजन है मैं इस संपूर्ण जगत को अपनी योग शक्ति के एक अंश मात्र से धारण करके स्थित हूँ |
प्रेम
श्रीमद भगवत कथा में श्री कृष्ण स्वयं प्रेम के विषय में कहते हुए :-
जो प्रेम करने पर प्रेम करता है उसका तो सारा उद्योग (मेहनत) स्वार्थ को लेकर है | लेना देना मात्र है | न तो उन लोगों में सौहाद्र है और न तो धर्म |उनका प्रेम तो केवल स्वार्थ के लिए ही है ; इसके अतिरिक्त उनका कोई प्रयोजन नहीं है |
जो लोग प्रेम न करने वाले से भी प्रेम करते हैं- जैसे स्वभाव से ही करुणाशील सज्जन और माता पिता - उनका ह्रदय स्वभाव से ही सौहाद्र से, हितैषिता से भरा रहता है और सच पूछो, तो उनके व्यवहार में निश्चल सत्य और पूर्ण धर्म भी है |
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो प्रेम करने वालों से भी प्रेम नहीं करते , न प्रेम करने वालों का तो उनके सामने कोई प्रश्न ही नहीं है | ऐसे लोग चार प्रकार के होते हैं :

- पहले वे हैं जो अपने स्वरुप में मस्त रहते हैं - जिनकी दृष्टी में कभी द्वेत भासता ही नहीं |
- दूसरे वे, जिन्हें द्वेत तो भासता है, परंतू जो कृत-कृत्य हो चुके हैं; उनका किसी से कोई प्रयोजान नहीं है |
- तीसरे वे हैं, जो जानते ही नहीं की हमसे कौन प्रेम करता है |
- और चौथे वे हैं, जो जानबूझ कर अपना हित करने वाले परोपकारी गुरु तुल्य लोगों से भी द्रोह करते हैं, उनको सताना चाहते हैं |
आगे श्री कृष्ण गोपियों से कहतेहैं :-
मैं तो प्रेम करने वालों से भी प्रेम का वैसा व्यवहार नहीं करता, जैसा की करना चाहिए | मैं ऐसा केवल इसीलिए करता हूँ की उनकी चित्त वृत्ति और भी मुझमे लगे, निरंतर लगी ही रहे| जैसे निर्धन पुरुष को कभी बहुत सा धन मिल जाये और फिर खो जाये तो उसका ह्रदय खोये हुए धन की चिंता से भर जाता है , ऐसे ही मैं भी अपने प्रेमियों से मिल मिलकर छिप छिप जाता हूँ |
इसमें संदेह नहीं है की तुम लोगों ने मेरे लिए लोक-मर्यादा, वेदमार्ग और अपने सगे सम्बन्धियों को भी छोड़ दिया है| ऐसी स्तिथि में तुम्हारी मनोवृत्ति और कहीं न जाये, अपने सौंदर्य और सुहाग की चिंता न करने लगे, मुझमे ही लगी रहे- इसीलिए परोक्ष रूप से तुम लोगों से प्रेम करता हुआ ही मैं छुप जाता हूँ | इसीलिए तुम लोग मेरे प्रेम में दोष न निकालो | तुम सब मेरी प्यारी हो और मैं तुम्हारा प्यारा हूँ |
तुमने मेरे लिए घर गृहस्ती की उन बेड़ियों को तोड़ डाला है, जिन्हें बड़े बड़े योगी-यति भी नहीं तोड़ पाते| मुझसे तुम्हारा ये मिलन, यह आत्मिक संयोग सर्वथा निर्मल और सर्वथा निर्दोष है| यदि मैं अमर शरीर से-अमर जीवन से अंनत काल तक तुम्हारे प्रेम, सेवा और त्याग का बदला चुकाना चाहूँ तो भी नहीं चूका सकता | मैं जनम जन्मों तक तुम्हारा ऋणी हूँ | तुम आपने सौम्य स्वभाव से, प्रेम से मुझे उऋण (ऋण मुक्त) कर सकती हो परन्तु मैं तो तुम्हारा ऋणी ही रहूँगा ||

|| राधे कृष्ण ||
Subscribe to:
Posts (Atom)