श्री राम श्लोकी समाधान 05

श्री राम श्लोकी समाधान 05
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥
सन्दर्भ :-यह चौपाई बाल काण्ड में शिव पार्वती के सवांद के समय की है।
अर्थ:-जो कुछ श्री राम (विधाता) ने रच रखा है, वही होगा। तर्क करके कौन शाखा (विस्तार) बढ़ावे अर्थात फिर इस विषय में अधिक तर्क करने से क्या लाभ ।
उत्तर :- कार्य पूर्ण होने में संदेह है, प्रभु पर छोड़ दो ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी समाधान 04

श्री राम श्लोकी समाधान 04
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-बिधि बस सुजन कुसंगत परहीं। फनि मनि सम निज गुन अनुसरहीं॥
सन्दर्भ :- यह चौपाई बालकाण्ड के आरम्भ में सत्संग महिमा का वर्णन करते हुए कही गयी है।
अर्थ:- दैवयोग से यदि कभी सज्जन कुसंगति में पड़ जाते हैं, तो वे वहाँ भी साँप की मणि के समान अपने गुणों का ही अनुसरण करते हैं। (अर्थात्‌ जिस प्रकार साँप का संसर्ग पाकर भी मणि उसके विष को ग्रहण नहीं करती तथा अपने सहज गुण प्रकाश को नहीं छोड़ती, उसी प्रकार साधु पुरुष दुष्टों के संग में रहकर भी दूसरों को प्रकाश ही देते हैं, दुष्टों का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।)
उत्तर :- बुरे लोगों का संग छोड़ दें, कार्य पूर्ण होने में संदेह है ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 03

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 03
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-उघरहिं अंत न होइ निबाहू। कालनेमि जिमि रावन राहू॥
सन्दर्भ :-यह चौपाई बाल काण्ड के आरम्भ में सत्संग वर्णन के प्रसंग में है ।
अर्थ:- (जो वेषधारी ठग हैं) एक न एक दिन उनका सत्य सामने आ ही जाता हैं, अंत तक उनका कपट नहीं निभता, जैसे कालनेमि, रावण और राहु का हाल हुआ। ।
समाधान:- इस कार्य में भलाई नहीं है। कार्य की सफलता में संदेह है। ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 02

 श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 02
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदय राखि कोसलपुर राजा॥
सन्दर्भ :-यह चौपाई सुंदर काण्ड में लंका में प्रवेश के समय लंकिनी नाम की राक्षसी द्वारा हनुमान जी से कही गयी है।
अर्थ:-अयोध्यापुरी के राजा श्री रघुनाथजी को हृदय में रखते हुए नगर में प्रवेश करके सब काम कीजिए। 
उत्तर :-भगवान के नाम का स्मरण करके कार्य शुरू करें, सफलता मिलेगी ।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 01

श्री राम श्लोकी प्रश्नावली समाधान 01
श्री राम जय राम जय जय राम  
चौपाई:-सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजहि मन कामना तुम्हारी॥
सन्दर्भ :-यह चौपाई बालकाण्ड में श्री सीता जी के गौरी पूजन के प्रसंग में है । गौरी जी ने श्री सीता जी को आशीर्वाद दिया है ।
अर्थ:-हे सीता! हमारी सच्ची आसीस सुनो, तुम्हारी मनःकामना पूरी होगी। नारदजी का वचन सदा पवित्र (संशय, भ्रम आदि दोषों से रहित) और सत्य है। जिसमें तुम्हारा मन अनुरक्त हो गया है, वही वर तुमको मिलेगा ।
उत्तर :- प्रश्नकर्ता का प्रश्न उत्तम है, कार्य सिद्ध होगा।
श्री राम श्लोकी प्रश्नावली - गीता प्रसार

वरुथिनी एकादशी


हिन्दू वर्ष के बारह महीनों में हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी आती है। इसी क्रम में वैसाख कृष्ण पक्ष की एकादशी वरुथिनी एकादशी के नाम से प्रसिद्ध है। वरुथिनी शब्द संस्कृत के वरुथिन् शब्द से बना है- जिसका एक अर्थ होता है प्रतिरक्षक, कवच या रक्षा करने वाला। इस व्रत का भी तन, मन और वैचारिक शुद्धि में विशेष महत्व है। यह व्रत वैशाख मास में किया जाता है, जो स्नान दान के पुण्य का मास है। यह मास और एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत सभी दोषों और विकारों से मुक्त कराने वाला माना गया है। इस प्रकार यह मानव के लिए आत्मरक्षक ही है। यह मुख्यत: वैष्णव व्रत है, किंतु विष्णु उपासक हर धर्मावलंबी इस व्रत को करता है। वरूथिनी एकादशी महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती-तिथि है। वे इस तिथि में श्री वल्लभाचार्य का जन्मोत्सव मनाते हैं। पुष्टिमार्गीय वैष्णवों के लिये यह दिन विशेष महत्व का है।

एकादशी व्रत का मात्र धार्मिक महत्व ही नहीं है, यह मानसिक एवं शारीरिक पवित्रता के लिए भी महत्वपूर्ण है। किंतु इस संबंध में ज्ञान के अभाव में आज के नव शिक्षित युवा भारतीय सनातन धर्म से जुडी व्रत परंपराओं की उपेक्षा कर रहे है।

सत्य यह है कि प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों से लेकर भारत की आजादी के महानायक महात्मा गांधी भी व्रत-उपवास के महत्व को सिद्ध कर चुके हैं । नई पीढी के लिए यह ज्ञान आवश्यक है कि यदि कोई इस व्रत को धर्म या ईश भक्ति की दृष्टि से न करें, किंतु निरोग रहने में यह व्रत महत्वपूर्ण है। यह मन को संयम रखने के भाव सिखाता है। शरीर को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

इस व्रत का वैज्ञानिक महत्व पर विचारे करें तो चूंकि चन्द्रमा की कलाओं के घटने और बढऩे का प्रभाव सभी प्राणियों और वनस्पतियों पर पड़ता है। हिन्दु धर्म पंचांग अनुसार तिथियों पर आधारित होता है। इन तिथियों पर चन्द्रमा की स्थिति सदा एक सी रहती है। अत: उसका असर भी शरीर पर वैसा ही पडता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि चतुर्थी तिथि से एकादशी के बीच पैदा रोग गंभीर नहीं होते । पहले के रोग भी ठीक हो जाते हैं। हर मास में दो एकादशी होती है । इस प्रकार मास में दो दिन आहार संयम रखा जाए तो यह हमारी पाचन क्रिया को बल प्रदान करता है।

व्रतकथा

भूलोक के राजा मान्धाता ने वैसाख कृष्ण पक्ष में एकादशी का व्रत रखा था जिससे मृत्यु के बाद उनको मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। त्रेतायुग में भगवान राम के पूर्वज इछ्वाकु वंश के राजा धुन्धुमार को भगवान शिव ने एक बार श्राप दे दिया था। धुन्धुमार ने तब इस एकादशी का व्रत रखा जिससे वह श्राप से मुक्त हो कर मोक्ष को प्राप्त हुए।

व्रत का महात्म्य -

पद्मपुराण में इस वैसाख कृष्ण पक्ष की एकादशी व्रत का महत्व एवं विधान भगवान कृष्ण ने पाण्डु पुत्र युधिष्ठिर को बताया। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि वैशाख के कृष्णपक्ष की एकादशी वरूथिनी के नाम से जानी जाती है। वरूथिनी एकादशी के व्रत से दानों में श्रेष्ठ दान कन्या दान का फल मिलता है। यह इस लोक और परलोक में भी सौभाग्य प्रदान करने वाली है। वरूथिनी के व्रत से सदा सुख प्राप्ति होती है। यह सबको भोग और मोक्ष प्रदान करने वाली है।

भक्त श्री विष्णु में मन को लगाकर श्रद्धा पूर्वक इस एकादशी का व्रत रखता है। वरूथिनी एकादशी के अनुष्ठान से मनुष्य मुक्ति पाकर वैकुण्ठ में जाता है। मान्यता के अनुसार पृथ्वी पर मनुष्य के कर्मों का हिसाब-किताब रखने वाले चित्रगुप्त जी भी इस एकदशी के व्रत के पुण्य को लिखने में सक्षम नहीं है।

वसंत पंचमी

 वसंत पंचमी

माघ शुक्ल पंचमी वसंत पंचमी के नामसे प्रसिद्ध है । वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन पूरे भारत में देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन से वसंत ऋतु का आगमन होता है । ऐसी मान्यता है कि कामदेव मदनका जन्म भी इसी दिन हुआ था । दांपत्य-जीवन सुखसे बीते, इस उद्देश्यसे लोग रति-मदनकी पूजा एवं प्रार्थना करते हैं । इसी दिन नई फसलकी बालियां लाकर उन्हें घरके देवताको अर्पित कर, नवान्न भक्षण करते हैं । शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है, तो पुराणों-शास्त्रों तथा अनेक काव्यग्रंथों में भी अलग-अलग ढंग से इसका चित्रण मिलता है।

कथा

सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा ने जीवों, खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की। अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लगता था कि कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों आ॓र मौन छाया रहता है। विष्णु से अनुमति लेकर ब्रह्मा ने अपने कमण्डल से जल छिड़का, पृथ्वी पर जलकण बिखरते ही उसमें कंपन होने लगा। इसके बाद वृक्षों के बीच से एक अद्भुत शक्ति का प्राकट्य हुआ। यह प्राकट्य एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। ब्रह्मा ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। जैसे ही देवी ने वीणा का मधुरनाद किया, संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई। जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया। पवन चलने से सरसराहट होने लगी। तब ब्रह्मा ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा। सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। बसन्त पंचमी के दिन को इनके जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है- प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु। अर्थात ये परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं। इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है। पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने सरस्वती से ख़ुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और यूँ भारत के कई हिस्सों में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है।

पूजन की विधि :

इसमें प्रातः उठकर बेसनयुक्त तेल का शरीर पर उबटन करके स्नान करना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ पीले वस्त्र धारणकर माँ शारदे की पूजा करना चाहिए। साथ ही केशरयुक्त मीठे चावल अवश्य घर में बनाकर उनका सेवन करना चाहिए